अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग ग्राम जयपुर भाठापारा अंडी में संगीतमय योग समर कैंप, निशुल्क योग शिविर से स्वास्थ्य का संदेश
बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को योग के साथ पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जा रहा जागरूक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग ग्राम जयपुर भाठापारा अंडी में संगीतमय योग समर कैंप, निशुल्क योग शिविर से स्वास्थ्य का संदेश
बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को योग के साथ पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जा रहा जागरूक
बालोद। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग ग्राम जयपुर भाठापारा अंडी में संगीतमय योग समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। योगाचार्य तीरथ कुमार अटल के नेतृत्व में यादराम साहू, अमर डोंगरे, सुमहेर पोंगरा, बलराम पोंगरा, विनय अटल, लतिका अटल, खुशी साहू, दानेश अटल, टिकेंद्र अटल, आकाश पटेल और टुकेश्वर ठाकुर द्वारा निशुल्क योग शिविर संचालित किया जा रहा है।
शिविर में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से भाग लेकर योग का लाभ उठा रहे हैं। प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, जॉगिंग, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, मंडूकासन, गौमुखासन, कपालभाति, भस्त्रिका, त्रिबंध, अग्निसार, नौली, उज्जायी, शीतली, सीत्कारी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ध्यान, सिंहासन, हास्यासन एवं शांति पाठ सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जा रहा है।
योगाचार्यों द्वारा योग के साथ-साथ संतुलित खान-पान, रहन-सहन, अच्छे संस्कार, सकारात्मक संगत, दृढ़ संकल्प और बेहतर शिक्षा के महत्व पर भी विशेष चर्चा की जा रही है। शिविर में गैस, कब्ज, एसिडिटी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, साइटिका, सर्वाइकल, मोटापा, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, अनिद्रा सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए योग अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है।
‘घर-घर योग, अंतिम व्यक्ति तक योग’ के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को पीपल, बरगद, नीम, बेल, आम और जामुन जैसे फलदार एवं औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ‘अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के माध्यम से लोगों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
इस अवसर पर अरुण कुमार साहू, मुकेश आरदा, कमलकांत साहू, गैंद सिंह देशमुख, भूपेन्द्र धनकर, तीरथ अटल, पूरन साहू, उमेश साहू, पीलूराम साहू, मुकेश देशमुख, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, तेजेन्द्र हिरवानी, वीरेंद्र बघेल, नैन साहू, सुरेखा अटल, खुशी साहू, शोभना देशमुख, श्यामा कोटेन्द्र, नंदनी साहू, जान्हवी साहू, सुनीता हिरवानी, रोशनी साहू, सरिता सिन्हा एवं लक्ष्मी साहू सहित बड़ी संख्या में पतंजलि योग परिवार जिला बालोद के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




