Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़

गिधाली निक्को माइनिंग कंपनी के बाहर जन मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन

मजदूरों की बस, ठंडे पेयजल, रेनकोट और सुरक्षा व्यवस्था की मांग; प्रबंधन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

गिधाली निक्को माइनिंग कंपनी के बाहर जन मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन

मजदूरों की बस, ठंडे पेयजल, रेनकोट और सुरक्षा व्यवस्था की मांग; प्रबंधन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

  • बालोद। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मंगलवार 16 जून को गिधाली स्थित निक्को माइनिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के बाहर मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे आयोजित इस प्रदर्शन में जन मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।
    प्रदर्शन के दौरान कंपनी प्रबंधन और जन मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल में कॉ. बसंत रावटे, कॉ. मूलचंद चंदेल, कॉ. महेंद्र कुमार गंजिर, कॉ. भोमराज, कॉ. पवन कुमार विश्वकर्मा एवं कॉ. ईश्वर निर्मलकर शामिल रहे।
    बैठक में जन मुक्ति मोर्चा ने मजदूरों की प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि कंपनी में कार्यरत श्रमिकों के लिए आने-जाने हेतु बस की व्यवस्था की जाए, भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर सभी मजदूरों को रेनकोट और बरसाती जूते दिए जाएं तथा कंपनी परिसर में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
    प्रबंधन ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार गंजिर ने प्रदर्शनकारियों को बैठक की जानकारी दी, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
    इस प्रदर्शन में रूपा साहू, घनश्याम, शिशुपाल, सनातन सराफा, नवल चंद्राकर, संजय निषाद, चंद्रशेखर यादव, हितेश साहू, जीवन निर्मलकर सहित जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!