Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
https://jansamvaadnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifNEWSलोकल न्यूज़

क्रेटा कार से 65 लाख नकद बरामद, बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुरूर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी संदिग्ध नगदी, कार सहित रकम जप्त

बालोद, 27 मई। जिले में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध नगदी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस बालोद को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुरूर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार से 65 लाख रुपये नकद बरामद कर वाहन सहित जप्त किया है। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा एवं थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की

बताया गया कि 26 मई 2026 को सूचना मिली थी कि कांकेर की ओर से एक सफेद क्रेटा कार क्रमांक CG-24-T-9998 में भारी मात्रा में नगदी लेकर पुरूर की दिशा में जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-30 स्थित मरकाटोला घाट क्षेत्र में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति सवार मिले।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित जैन (42 वर्ष) निवासी बालोद तथा लच्छू ठाकुर (38 वर्ष) निवासी ग्राम तरौद, जिला बालोद बताया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैंक कर्मचारियों एवं गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर कुल 65 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर संबंधित व्यक्ति कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी एवं अवैध नगदी परिवहन से जुड़ा प्रतीत होने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नगद राशि एवं प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक विश्वजीत साहू, आरक्षक पुष्कर तिवारी, धर्मेंद्र टांडेकर, महेंद्र जैन, मनोज मेश्राम, किशोर साहू एवं संदीप यादव सहित समस्त पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
जिला पुलिस बालोद ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार, संदिग्ध गतिविधियों एवं टैक्स चोरी जैसे मामलों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!