NEWSछत्तीसगढ़

शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में कराटे बेल्ट परीक्षा संपन्न, खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया मान

आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अपग्रेडिंग एग्जाम में सभी प्रतिभागी हुए सफल

शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में कराटे बेल्ट परीक्षा संपन्न, खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया मान

आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अपग्रेडिंग एग्जाम में सभी प्रतिभागी हुए सफल

दल्लीराजहरा। शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कराटे अपग्रेडिंग बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। एकेडमी द्वारा आत्मरक्षा की कला को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।
आयोजित बेल्ट परीक्षा में कुल 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट, काता (Kata) एवं कुमिते (Kumite) का मूल्यांकन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की तथा अपनी अगली बेल्ट प्राप्त करने में सफल रहे।
बेल्ट परीक्षा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में गुसिफ़ा, लीलेश्वरी ठाकुर, रितिका सरकार, विषा भुआर्य, ईशिता टंडन, अवनी श्रीवास, देवयांशी बनपाल, एकता गजेंद्र एवं हुलेश साहू शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहना की।
परीक्षा का संचालन एवं मूल्यांकन सेंपाई हरबंस कौर (थर्ड डान ब्लैक बेल्ट) तथा वाणी (ब्लैक बेल्ट) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा की कला ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। एकेडमी भविष्य में भी बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!