Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़

174वें सप्ताह भी नहीं थमा सेवा का संकल्प: स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने चलाया स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधारोपण अभियान

शिवनाथ नदी घाट से लेकर मंदिरों, गार्डनों और सार्वजनिक स्थलों तक की सफाई; पौधों की देखभाल कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश

174वें सप्ताह भी नहीं थमा सेवा का संकल्प: स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने चलाया स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधारोपण अभियान

शिवनाथ नदी घाट से लेकर मंदिरों, गार्डनों और सार्वजनिक स्थलों तक की सफाई; पौधों की देखभाल कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश

दुर्ग/भिलाई/बालोद। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ ने अपने सतत जनजागरण अभियान के तहत लगातार 174वें सप्ताह स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया। संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों ने शिवनाथ नदी घाट, मुक्ति धाम गार्डन, परी गार्डन, दशहरा मैदान, शिव पार्वती धाम बालोद, महाकाल शिव मंदिर सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर, कपिश्वर धाम तथा ग्राम अंजोरा सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान नदी घाटों, मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक, झिल्ली, खाद्य पदार्थों के रैपर, गुटखा पाउच, डिस्पोजल, शराब की बोतलें, पूजा सामग्री तथा अन्य कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। साथ ही गार्डनों में उगी गाजर घास को जड़ से हटाकर पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल भी की गई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से संस्था लगातार स्वच्छता और जनजागरण का कार्य कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नदी और तालाबों में पूजा सामग्री एवं प्लास्टिक न डालने तथा नगर निगम से शिवनाथ नदी घाट पर एकत्रित कचरे का नियमित उठाव कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है” और “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या का हल”।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल ने कहा कि समिति स्वयं श्रमदान कर समाज को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और इस जनअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान “जल है तो बल है”, “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ”, “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियां बरसाओ” तथा “नशे का होना आदी, घर-परिवार की है बर्बादी” जैसे नारों और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश सचिव आशीष कुमार दिल्लीवार, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!