Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बरसते पानी में कांग्रेस का हल्लाबोल! गुंडरदेही में केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

NEET में अनियमितताओं और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धमतरी चौक पर प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत चार प्रमुख मांगें उठाईं

बरसते पानी में कांग्रेस का हल्लाबोल! गुंडरदेही में केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

NEET में अनियमितताओं और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धमतरी चौक पर प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत चार प्रमुख मांगें उठाईं

गुंडरदेही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी के बीच धमतरी चौक गुंडरदेही में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, छात्रों पर कार्रवाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कचरू साहू ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई गंभीर अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों, युवाओं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर केंद्र सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
वहीं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया जाना सरकार की असहिष्णुता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और परीक्षा व्यवस्था की विफलता ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को चिंता में डाल दिया है।
कांग्रेस ने उठाईं चार प्रमुख मांगें
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR व आपराधिक प्रकरणों की वापसी तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करने की बात कही।
प्रदर्शन में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री भोजराज साहू, सलीम खान, निर्मला पाटिल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय साहू, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.के. राजू चंद्राकर, जिला प्रवक्ता मोंटू चंद्राकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष लिखन निषाद, प्रीतम ठाकुर, महामंत्री मोजीराम साहू, ज्योति यादव, मानसिंह देशलहरा, तरुण साहू, रूपचंद जैन, जनपद सदस्य आसिफ गहलोत, ममता सेन, रीना देशमुख, विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर, पार्षद फैज बख्श, अश्वनी सोनकर, भूपेंद्र चंद्राकर, संतोष निषाद, युगांत चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण सोनकर, ब्लॉक सचिव ओमप्रकाश यादव, गिरधारी निषाद, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष परस ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चंद्राकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालू सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!