Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद पुलिस की कमान अब ‘एक्शन’ वाले IPS के हाथ! नक्सलियों से लेकर नशा तस्करों तक पर चला चुके हैं सख्त अभियान

FICCI Best Performing Officer अवार्ड से सम्मानित किरण गंगाराम चव्हाण ने संभाला जिले का प्रभार, पहली बैठक में अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग और जनविश्वास बढ़ाने के संकेत

  1. बालोद पुलिस की कमान अब ‘एक्शन’ वाले IPS के हाथ! नक्सलियों से लेकर नशा तस्करों तक पर चला चुके हैं सख्त अभियान

FICCI Best Performing Officer अवार्ड से सम्मानित किरण गंगाराम चव्हाण ने संभाला जिले का प्रभार, पहली बैठक में अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग और जनविश्वास बढ़ाने के संकेत

बालोद, 16 जुलाई 2026। बालोद जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। वर्ष 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने गुरुवार को जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत पुलिस अधीक्षक (SP) का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा।
पदभार संभालते ही नए एसपी ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, एसडीओपी, थाना-चौकी प्रभारियों और पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए उन्होंने बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यशैली पर जोर दिया।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी किरण गंगाराम चव्हाण मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर IPS बने। अपने सेवाकाल में उन्होंने बिलासपुर में प्रशिक्षु अधिकारी, जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक, सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) और बाद में सुकमा के पुलिस अधीक्षक के रूप में चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी रणनीति, जनसहभागिता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इन्हीं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें वर्ष 2024 में FICCI Best Performing Officer Award से भी सम्मानित किया जा चुका है।
बालोद पुलिस परिवार ने नए पुलिस अधीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल, पारदर्शी और जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, जिले के सभी एसडीओपी, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
अब जिले की निगाहें इस बात पर हैं कि नक्सल ऑपरेशन और अपराध नियंत्रण में अपनी मजबूत पहचान बना चुके नए एसपी बालोद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को किस नई ऊंचाई तक पहुंचाते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!