Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 33 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

तीन दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब-गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा और सख्त; आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बालोद पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 33 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

तीन दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब-गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा और सख्त; आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बालोद। जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालोद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बालोद पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब का परिवहन कर रहे आरोपी सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 33 पौवा देशी प्लेन शराब (5.940 बल्क लीटर) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,640 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लाटाबोड़-भोईनापार मार्ग स्थित धरसा पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 33 पौवा सुपर-36 प्लेन देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी सुरेश यादव (43 वर्ष), निवासी कुरदी, वर्तमान निवास स्कूलपारा लाटाबोड़ के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में थाना बालोद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, मनीष राजपूत एवं नागेश्वर साहू की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!