दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी पहल, 7 से 12 सितंबर तक लगेगा विशेष शिविर
6 से 18 वर्ष के बच्चों का होगा दिव्यांग प्रमाणीकरण, शिविर तक आने-जाने के लिए निःशुल्क बस की सुविधा
बालोद। जिले में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए बाल दिव्यांग प्रमाणीकरण अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य पात्र बच्चों का दिव्यांग प्रमाणीकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना है।
शिविर स्थल — समाज कल्याण विभाग परिसर, बालोद
बच्चों को लाने-ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था
अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बच्चों को शिविर तक लाने एवं शिविर के बाद वापस ले जाने के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
शिविर में आते समय ये दस्तावेज जरूर लाएं
🔹 बच्चे का आधार कार्ड
🔹 पासपोर्ट साइज फोटो
🔹 पुराना दिव्यांग प्रमाण-पत्र (नवीनीकरण के लिए)
🔹 बैंक पासबुक
एक अपील, किसी बच्चे के भविष्य के लिए बन सकती है सहारा
प्रशासन ने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि उनके परिवार, रिश्तेदार अथवा आस-पड़ोस में यदि 6 से 18 वर्ष का कोई पात्र दिव्यांग बच्चा है, तो उसे इस विशेष शिविर का लाभ अवश्य दिलाएं। जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा शासन की योजनाओं और सुविधाओं से वंचित न रहे।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!