NEWSलोकल न्यूज़

100 जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, MISO ने बांटे निःशुल्क वस्त्र

सेवा, संस्कार और स्वावलंबन का संदेश लेकर आगे बढ़ा MISO — लोकेश कावड़िया बोले, “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”

100 जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, MISO ने बांटे निःशुल्क वस्त्र

सेवा, संस्कार और स्वावलंबन का संदेश लेकर आगे बढ़ा MISO — लोकेश कावड़िया बोले, “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”

दल्लीराजहरा। वार्ड क्रमांक 03 वल्लभ नगर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO) ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए करीब 100 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए। संस्था के इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री लोकेश कावड़िया उपस्थित रहे। उन्होंने MISO के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है।
उन्होंने कहा कि MISO का मूल मंत्र “सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन” समाज के लिए प्रेरणादायी है। बच्चों में बचपन से अच्छे संस्कार विकसित करना जरूरी है, क्योंकि यही संस्कार उन्हें भविष्य में जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनाने की नींव रखते हैं। ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सहयोग, भाईचारे और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होती है।
श्री कावड़िया ने MISO परिवार को इस पुनीत पहल के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री पंकज वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे पिंटू, समिति सदस्य स्वाधीन जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के श्री अंकित टांटिया, पूर्व पार्षद मोनू सोमेश जायसवाल, हितेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!