NEWSलोकल न्यूज़

बालोद में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों ने खींचा ध्यान, कलेक्टर दिव्या मिश्रा की कार्ययोजना को  उप मुख्यमंत्री ने सराहा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

बालोद में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों ने खींचा ध्यान, कलेक्टर दिव्या मिश्रा की कार्ययोजना को         उप मुख्यमंत्री ने सराहा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

बालोद, 08 सितंबर 2026
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभियान के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में तैयारियों की सराहना
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की पहल सराहनीय है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विभागवार कार्ययोजना के साथ बेहतर समन्वय पर जोर
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभागवार कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
शिविर व्यवस्था से लेकर हितग्राहियों की पहचान तक समीक्षा
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शिविरों की व्यवस्था, हितग्राहियों की पहचान, विभागीय दायित्व, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया, योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने तैयारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सरल, सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के सदस्य, सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!