NEWSलोकल न्यूज़

सेवा संकल्प के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा

बालोद में जिला कार्यशाला में बनी अभियान की रणनीति, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम

सेवा संकल्प के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा

बालोद में जिला कार्यशाला में बनी अभियान की रणनीति, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम

  1. बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बालोद में संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में आयोजित जिला कार्यशाला में अभियान को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ।
    दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष का जनसेवा काल सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय है। वहीं प्रदेश महामंत्री एवं अभियान संयोजक यशवंत जैन ने कहा कि देश का सौभाग्य है कि उसे ऐसा नेतृत्व मिला, जिसका जीवन का हर पल राष्ट्र सेवा को समर्पित है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जिला से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी और जिले में 25 वर्षों की सेवा के प्रतीक के रूप में 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
    अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग’ और ‘आंगन का मिलन’ सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हितग्राहियों की सफलता की कहानियां सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान, बच्चों एवं माताओं की सहभागिता और जनभागीदारी से सेवा कार्य भी किए जाएंगे।
    अभियान को जमीनी स्तर पर गति देने के लिए 9 एवं 10 सितंबर को जिले के सभी 17 मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!