NEWSलोकल न्यूज़

सहकार भारती जिला बालोद की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन

जितेन्द्र साहड़ा बने जिला अध्यक्ष, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का लिया संकल्प; वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

सहकार भारती जिला बालोद की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन

जितेन्द्र साहड़ा बने जिला अध्यक्ष, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का लिया संकल्प; वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

सहकार भारती जिला बालोद की नई कार्यकारिणी का गठन संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कणीराम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत द्विवेदी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सौरभ शर्मा एवं जिला कार्यवाह प्रमुख विनोद कुमार साहू की विशेष उपस्थिति रही। संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक की शुरुआत रुद्र प्रकाश साहू को जिला प्रमुख एवं चम्मन लाल साहू को संरक्षक घोषित किए जाने के साथ हुई। इसके पश्चात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने चुनाव अधिकारी के रूप में निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया। सभी पदों पर कार्यकर्ताओं की सहमति से निर्विरोध चयन किया गया, जिससे संगठन में एकजुटता और अनुशासन का संदेश देखने को मिला।
नई कार्यकारिणी में जितेन्द्र साहड़ा को जिला अध्यक्ष, रूपेश कुमार सिन्हा को जिला महामंत्री, जागेश्वर साहू को जिला कोषाध्यक्ष, दीपक देवांगन को जिला उपाध्यक्ष, हरदेव लाल साहू को जिला मंत्री, लोकेश साहू को कार्यालय प्रभारी, पुष्पा लता बघेल को जिला महिला प्रमुख तथा टोमिन साहू को सह महिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार कमलेश गौतम को दुग्ध संघ जिला संयोजक, नरेश कुमार देवांगन को बुनकर संघ जिला संयोजक तथा गोकुल ठाकुर को वन उपज समिति जिला संयोजक नियुक्त किया गया। मंडल संयोजकों में दारा सिंह भौसार्य (डौंडीलोहारा), फागूराम सिन्हा (गुरुर), कुलवंत प्रकाश वैष्णव (डौंडी) एवं बीरेंद्र सिंह साहू (गुंडरदेही) का चयन हुआ, जबकि रोहनी झा को गुरुर मंडल महिला प्रमुख बनाया गया।
कार्यक्रम में संजय रामटेके, गणेश राम साव, तनसुखा साहू, रमेश मालेकर, सुनील जैन, टिकेंद्र देवांगन, कृतिका साहू, ईश्वर साहू, मनोहर साहू, रामदयाल बघेल, शारदा साहू, हीरालाल, लक्ष्मी साहू, रामकुमार कुम्भकार, कुलवंत सिंह वैष्णव सहित बड़ी संख्या में सहकार भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन को जिले के प्रत्येक गांव तक सशक्त रूप से विस्तार देने, सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों, ग्रामीणों एवं सहकारी संस्थाओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!