छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान की अनूठी पहल, लगातार 1,345वें दिन चला जनजागरूकता अभियान
स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश, नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चला अभियान

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान की अनूठी पहल, लगातार 1,345वें दिन चला जनजागरूकता अभियान
स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश, नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चला अभियान
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार 1,345वें दिन स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान रिसाली दशहरा मैदान भिलाई, ग्राम अंजोरा खुर्द दुर्ग, शिव पार्वती धाम बालोद, शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर-10 भिलाई, शिव मंदिर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम दुर्ग एवं कपीश्वर मंदिर परिसर भिलाई में साफ-सफाई की गई। अभियान के तहत प्लास्टिक, डिस्पोजल, पानी पाउच, खाद्य पदार्थों के रैपर, बोतल, गाजर घास एवं अन्य अनावश्यक कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर रखा गया।
इस अवसर पर जल संरक्षण, पौधारोपण, नशामुक्ति एवं स्वच्छता से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। समिति ने निगम प्रशासन एवं ग्राम पंचायतों से एकत्रित कचरे का शीघ्र निष्पादन कराने की अपील भी की।
नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों से इस जनहितकारी अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की। विशेष रूप से जेनजी (युवा वर्ग) से अभियान का हिस्सा बनकर समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया। अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 7879558764 पर संपर्क कर सकते हैं।
अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, रिसाली प्रभारी तरुणा देशमुख सहित टीनल हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर, टिकेंद्र हरदेल, भागीरथी सिन्हा, दाऊ लाल बघेल, भानु सिंह साहू, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, सरोज टहनगुरिया, दुर्योधन साहू, महेंद्र यादव, चितरंजन दुर्गा देशमुख, आनंद राम, सोमन देव, खुशबू क्षत्रिय, अशोक महेश्वरी, योग लंगर युवा टीम एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।




