NEWSलोकल न्यूज़
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 23 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डौंडी के दिघवाड़ी में हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

- बालोद, 07 मई 2026।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत डौंडी के ग्राम दिघवाड़ी में आज भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 23 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ परिणय सूत्र में बंधे।
आदिवासी अंचल दिघवाड़ी में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। सभी नवविवाहित जोड़ों का विवाह पारंपरिक पद्धति से संपन्न कराया गया। शासन की ओर से नवदंपत्तियों को सहायता राशि एवं उपहार सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे वे अपने नए जीवन की सुखद शुरुआत कर सकें।
इस मांगलिक अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं स्वजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डौंडी श्री भोला राम नेताम, नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष श्री लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू, सरपंच श्रीमती कमिथला गावड़े तथा उप-सरपंच धर्मेंद्र मांडवी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।




