Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSछत्तीसगढ़

जलम एवं 169वां जल संरक्षण-स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न

तालाबों एवं मंदिर परिसरों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, लोगों को दिया स्वच्छता व जल संरक्षण का संदेश

जनसंवाद न्यूज | भिलाई/धमतरी
हरा-भरा एवं स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा “पत्रिका अमृतम जलम” के अंतर्गत 169वां जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान विभिन्न स्थानों पर संपन्न किया गया। अभियान समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल एवं पुनीत कौशिक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अभियान के तहत हुडको तालाब भिलाई नगर, शिव मंदिर महाकाल सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर, कपिश्वर धाम एवं ग्राम अंजोरा सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। समिति की टीम ने तालाबों एवं मंदिर परिसरों से प्लास्टिक, झिल्ली, पानी पाउच, गुटखा पाउच, जूठे दोने-पत्तल, पूजा सामग्री एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। बाद में नगर निगम प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से कचरे का उठाव कर गंतव्य स्थल तक पहुंचाया गया।
अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। समिति सदस्यों ने बैनर, स्लोगन एवं नारों के माध्यम से संदेश दिया कि तालाब, नदी एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
अभियान में लगाए गए प्रमुख संदेशों में —
“जल है तो बल है”,
“जल ही जीवन धारा है”,
“जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ”,
“पौधे लगाकर पेड़ बनाओ”,
“नशे का होना आदी, घर परिवार की बर्बादी” जैसे प्रेरणादायक नारे शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि समिति हर वर्ष गर्मी पूर्व तालाबों की साफ-सफाई करती है तथा तालाबों में पूजन सामग्री विसर्जन हेतु अलग कुंड निर्माण की मांग लगातार प्रशासन से की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कुंड का निर्माण हो जाए तो तालाबों का पानी स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहेगा।
धमतरी से आए समिति सदस्य प्रशांत कुमार देशमुख ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अभियान में शामिल होकर कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
इस अभियान में सुरेंद्र साहू, थनेश्वरी हरदेल, राजेंद्र कुमार साहू, नरेंद्र देशमुख, मनीष कुमार, डेविड साहू, चितरंजन दुर्गा देशमुख, भागीरथी सिन्हा, दाऊलाल बघेल, महेंद्र यादव, श्वेता देशमुख, निकिता शिंगणे, पूर्व पार्षद दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!