50वीं बार रक्तदान कर अजय यादव ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, रेडक्रॉस सोसायटी ने किया भव्य सम्मान उपशीर्षक: स्वैच्छिक रक्तदान से सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, समारोह में रेडक्रॉस पदाधिकारी व ब्लड बैंक की टीम रही मौजूद
स्वैच्छिक रक्तदान से सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, समारोह में रेडक्रॉस पदाधिकारी व⁷ ब्लड बैंक की टीम रही मौजूद

50वीं बार रक्तदान कर अजय यादव ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, रेडक्रॉस सोसायटी ने किया भव्य सम्मान
स्वैच्छिक रक्तदान से सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, समारोह में रेडक्रॉस पदाधिकारी व⁷ ब्लड बैंक की टीम रही मौजूद
बालोद। इंसानियत और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अजय यादव ने अपना 50वां स्वैच्छिक रक्तदान पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस प्रेरणादायी उपलब्धि पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने उन्हें सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान को सराहा। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उनके इस सेवा भाव की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमैन माननीय तोमन साहू ने कहा कि नियमित रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। जिला चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने अजय यादव की सेवा भावना की सराहना करते हुए युवाओं से भी रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज्य प्रतिनिधि शशिकला देशमुख, दिनेश तापड़िया, जिला वाइस चेयरमैन श्रीमती कमला वर्मा, जिला अधिकारी सुरेश देशमुख, सह जिला अधिकारी शैलेन्द्र सोनवानी एवं सीमा सुशील जामवंते उपस्थित रहे। वहीं ब्लड बैंक की ओर से डॉ. अजय साहू, डॉ. एम.एम. मूर्ति, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार, रविकांत साहू, रितु साहू, पोषण कुमार, उर्वशी मेश्राम, हिना ध्रुवे, अल्का पिंकी साहू एवं मेघा सिन्हा ने भी समारोह में भाग लेकर अजय यादव को बधाई दी।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अजय यादव ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सभी पदाधिकारियों एवं ब्लड बैंक की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि उनका यह छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक बनता है, तो यही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।




