Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

योग से स्वस्थ समाज का संकल्प: भाजपा शहर मंडल बालोद ने किया भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ शरीर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का दिया संदेश

योग से स्वस्थ समाज का संकल्प: भाजपा शहर मंडल बालोद ने किया भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ शरीर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का दिया संदेश

बालोद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा 23 जून को भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पार्षदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया।
योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान शहर मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्षदगण तथा संगठन के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। नियमित योग न केवल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है, बल्कि सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।
भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
“स्वस्थ शरीर – सशक्त राष्ट्र” के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायी प्रयास साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!