Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
छत्तीसगढ़

चखना सेंटर विवाद ने पकड़ा तूल: भाजपा पदाधिकारी पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अवैध कब्जे और चखना सेंटर संचालन की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, पीड़ित महिलाओं ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की

चखना सेंटर विवाद ने पकड़ा तूल: भाजपा पदाधिकारी पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अवैध कब्जे और चखना सेंटर संचालन की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, पीड़ित महिलाओं ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की

दल्ली राजहरा। वार्ड क्रमांक 13 में कथित रूप से संचालित एक चखना सेंटर को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड की महिलाओं ने भाजपा पदाधिकारी अनिकेत दिशलाहरे पर सरकारी अथवा विवादित जमीन पर अवैध रूप से चखना सेंटर संचालित करने का आरोप लगाया है। महिलाओं के अनुसार, इस संबंध में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में शिकायत किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया।
शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर अनिकेत दिशलाहरे ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद सभी महिलाएं थाना दल्ली राजहरा पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर दबंगई का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस मामले में आरोपी भाजपा पदाधिकारी अनिकेत दिशलाहरे का पक्ष या आधिकारिक बयान समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आया है। ऐसे में मामले की सत्यता का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!