Welcome to जनसंवाद न्यूज़
Click to listen highlighted text!
Welcome to जनसंवाद न्यूज़
- बालोद, 05 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने पर्यावरण प्रेमियों से मुलाकात कर उनके द्वारा पूर्व में किए गए पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल का निरीक्षण किया तथा उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित वेल्डिंग दुकान संचालक सुभाष यादव द्वारा दो वर्ष पूर्व लगाए गए नीम के पौधों का निरीक्षण किया गया। नवनीत हरदेल ने बताया कि पौधारोपण के समय उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए आठ फीट ऊंचे ट्री गार्ड लगाने की सलाह दी थी। निरीक्षण में पाया गया कि पौधे सुरक्षित एवं स्वस्थ रूप से विकसित हो रहे हैं। इस कार्य के लिए सुभाष यादव को बधाई दी गई। उनकी प्रेरणा से आसपास के दुकानदारों ने भी नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया है।
इसके पश्चात आदर्श ग्राम तिरगा में पर्यावरण प्रेमी लुकेश कुमार देशमुख से मुलाकात कर उनके द्वारा किए गए पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा उनके प्रयासों की सराहना की गई।
तिरगा स्थित प्यारे लाल बेलचंदन विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नवनीत कुमार हरदेल ने अपनी रचित कविता—
“जितने काटोगे पेड़ उससे अधिक हम लगाएंगे,
ज़मीं कम पड़ी तो क्या हुआ फलक में भी उगाएंगे।”
—का पाठ कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के साथ मिलकर फूलों एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र तथा भिलाई नगर सेक्टर-07 में भी फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, लुकेश देशमुख, आनंद कपूर ताम्रकार (पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष, दुर्ग), भीमा चौहान, सुभाष यादव, श्रीमती श्वेता जैन, श्रीमती निकिता जयेश शिंगणे, सुरेन्द्र साहू एवं डॉ. ईश्वरी देशमुख सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!