Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद में सेन समाज का सम्मान, एल्डरमैन नियुक्ति से बढ़ी राजनीतिक हलचल; भाजपा के फैसले पर भव्य अभिनंदन समारोह

संतोष कौशिक और श्रीमती हितेश्वरी कौशिक का ऐतिहासिक स्वागत, जिलेभर से उमड़े समाजजन; नेतृत्व ने बताया सामाजिक समरसता की दिशा में अहम कदम

बालोद में सेन समाज का सम्मान, एल्डरमैन नियुक्ति से बढ़ी राजनीतिक हलचल; भाजपा के फैसले पर भव्य अभिनंदन समारोह

संतोष कौशिक और श्रीमती हितेश्वरी कौशिक का ऐतिहासिक स्वागत, जिलेभर से उमड़े समाजजन; नेतृत्व ने बताया सामाजिक समरसता की दिशा में अहम कदम

बालोद। बालोद नगर पालिका परिषद में सेन समाज के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं संतोष कौशिक और श्रीमती हितेश्वरी कौशिक की एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति के बाद जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला सेन समाज बालोद द्वारा दोनों नवनियुक्त एल्डरमैन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
समारोह में समाज के वरिष्ठ नेताओं ने इस नियुक्ति को सेन समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में केश शिल्पी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार सेन, प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन, पूर्व जिला अध्यक्ष जगन कौशिक, लोचन सेन एवं लोकेश कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलेभर से उमड़ा समाज
बालोद, गुरुर, गुंडरदेही, अर्जुंदा, डोंडी लोहारा, देवरी, दल्लीराजहरा और डौंडी ब्लॉक से सैकड़ों समाजजन समारोह में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त एल्डरमैन का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार
जिला सेन समाज ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन और शासन में समाज को प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और सामाजिक समरसता को मजबूती मिली है।
शीघ्र होगा सम्मान समारोह
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सम्मान में जल्द ही एक भव्य सार्वजनिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
उमेश कुमार सेन ने दी शुभकामनाएं
बालोद जिला सेन समाज के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन ने दोनों नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति समाज के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और वर्षों की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि संतोष कौशिक और श्रीमती हितेश्वरी कौशिक जनसेवा और विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा समाज और क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!