Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघमरा में जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजित।

साइबर ठगी से बचाव, 1930 हेल्पलाइन एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति किया गया जागरूक।

बालोद पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघमरा में जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया आयोजित।

🔹 BNS, BNSS एवं BSA सहित नवीन आपराधिक कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी।

🔹 साइबर ठगी से बचाव, 1930 हेल्पलाइन एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति किया गया जागरूक।

🔹 यातायात नियमों के पालन एवं नशामुक्ति का संदेश देकर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित।

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 09 जुलाई 2026 को  बालोद पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघमरा में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशामुक्ति एवं नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बालोद श्री शिशुपाल सिन्हा ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन आपराधिक कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं समयबद्ध बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनों के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

यातायात प्रभारी श्री रविशंकर पांडे ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूक नागरिक *शिक्षक मनीष* को हेलमेट भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।

साइबर प्रभारी एएसआई श्री धरम भूआर्य ने वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, APK फाइल, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ दिनचर्या एवं सकारात्मक सोच के साथ समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं नवीन कानूनों के प्रति जागरूक करें।

बालोद पुलिस द्वारा जनहित में इस प्रकार के जागरूकता अभियान जिलेभर में निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सरपंच ओरमा-मेढ़की श्रीमती मंजुलता साहू, त्रासदास मानिकपुरी उप सरपंच बघमरा, श्रीमती सीता साहू पूर्व जनपद सदस्य, बघमरा स्कूल प्राचार्य श्री एस.के बेक, प्रधान पाठिका श्रीमती रामटेके, शिक्षक उद्घोषक मनीष समेत अन्य शिक्षकगण, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!