Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
E-Paperछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

देवीनवागांव में शराब का ‘खेल’ खत्म! 36 बोतलों के साथ 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब बेचने निकला आरोपी, 28 पौवा गोवा अंग्रेजी और 8 अद्धी देशी प्लेन शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया

देवीनवागांव में शराब का ‘खेल’ खत्म! 36 बोतलों के साथ 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब बेचने निकला आरोपी, 28 पौवा गोवा अंग्रेजी और 8 अद्धी देशी प्लेन शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया

बालोद। जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने बालोद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने देवीनवागांव खार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए घूम रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 28 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब और 8 अद्धी देशी प्लेन शराब, कुल कीमत करीब 4,640 रुपये की शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देवीनवागांव खार में बड़ी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान हेमंत कुमार यादव (48 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, देवीनवागांव, थाना एवं जिला बालोद के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक बोरी से 28 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब, प्रत्येक 180 एमएल, तथा 8 अद्धी देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 375 एमएल बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 375/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान रहेगा जारी
बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और गांजा तस्करी सहित नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चौहान के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में की गई।
आरोपी को पकड़ने और शराब जब्ती की कार्रवाई में सउनि देवकुमार कोर्राम, आरक्षक लक्ष्मण साहू, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक संजय सोनी और आरक्षक नागेश साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!