सट्टे की ‘काली कमाई’ का खेल! सिवनी में पुलिस ने खाईवाल को दबोचा, जेब से निकली सट्टा पट्टी और ₹2,800 नकदी
पुलिस की घेराबंदी में फंसा कथित सट्टा खाईवाल, मौके से मिले ऐसे सबूत कि खुल गया अवैध कारोबार का राज; कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से सट्टा बाजार में मचा हड़कंप

सट्टे की ‘काली कमाई’ का खेल! सिवनी में पुलिस ने खाईवाल को दबोचा, जेब से निकली सट्टा पट्टी और ₹2,800 नकदी
पुलिस की घेराबंदी में फंसा कथित सट्टा खाईवाल, मौके से मिले ऐसे सबूत कि खुल गया अवैध कारोबार का राज; कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से सट्टा बाजार में मचा हड़कंप
बालोद। सट्टे के खेल में लोगों को फंसाकर कमाई करने वालों पर बालोद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली बालोद पुलिस ने ग्राम सिवनी में एक कथित सट्टा खाईवाल को पकड़कर उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन और ₹2,800 नगद बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में अवैध जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
इसी दौरान 24 जून 2025 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम सिवनी स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के पास सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति कथित रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान अनिल कुमार पिता विष्णु राम नेताम (38 वर्ष), निवासी सिवनी, थाना एवं जिला बालोद के रूप में हुई। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से एक सट्टा पट्टी पर्ची, एक डॉट पेन और ₹2,800 नगद मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, आरक्षक संजय सोनी, नागेश साहू, बनवाली साहू, महिला आरक्षक लक्ष्मी पटेल एवं PSI आशमा कुर्रे का विशेष योगदान रहा।



