Welcome to जनसंवाद न्यूज़
Click to listen highlighted text!
Welcome to जनसंवाद न्यूज़
नए डिवाइडर की मजबूती जांचने पहुंचा 12 चक्का ट्रक! टक्कर के बाद डिवाइडर और ट्रक दोनों की ‘क्वालिटी टेस्ट’ में आई छत्ती
NH-930 पर जिला चिकित्सालय के पास हादसा, सुमित मॉल से कॉलेज तक हाल ही में बने डिवाइडर का हिस्सा क्षतिग्रस्त; गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं
बालोद। सुमित मॉल से कॉलेज तक नेशनल हाईवे NH-930 पर हाल ही में बनकर तैयार हुए नए डिवाइडर की मजबूती की पहली परीक्षा एक 12 चक्का ट्रक ने कर दी। जिला चिकित्सालय बालोद के पास एक 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर नए बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर का साइड वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना चर्चा का विषय बन गई।
स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर मजाकिया अंदाज में भी चर्चा होती रही। लोग कह रहे हैं कि सुमित मॉल से कॉलेज तक हाल ही में बने डिवाइडर की मजबूती जांचने अभी तक शायद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था, लेकिन 12 चक्का ट्रक ने जरूर इसका ‘प्रैक्टिकल टेस्ट’ कर दिया।
हालांकि, ट्रक के अनियंत्रित होने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन जोरदार टक्कर में डिवाइडर और ट्रक दोनों को हुए नुकसान के बाद नए निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं। लोग मजाक में कह रहे हैं—”डिवाइडर की मजबूती का टेस्ट तो हो गया, लेकिन इस क्वालिटी टेस्ट में 12 चक्का ट्रक की ही छत्ती आ गई!”
अब स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर डिवाइडर के निर्माण और गुणवत्ता की जांच की जाए। साथ ही, क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द दुरुस्त कर सड़क पर यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति निर्मित न हो।
फिलहाल राहत की सबसे बड़ी बात यही है कि हादसा बड़ा होने के बावजूद किसी की जान नहीं गई और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!