Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

पलारी जनसमस्या निवारण शिविर में मिली सौगातों की सौगात

256 आवेदनों में से 73 का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और सहायक उपकरणों का वितरण

बालोद, 07 मई 2026।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुरूर विकासखंड के नगर पंचायत पलारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों और हितग्राहियों के लिए सौगातों से भरा रहा। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 256 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 73 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।


शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार एवं 3 गर्भवती माताओं की गोदभराई कर सुपोषण किट वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग ने 3 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा 5 हितग्राहियों को छड़ी प्रदान की। वहीं मत्स्य विभाग ने 1 हितग्राही को आइस बकेट, स्वास्थ्य विभाग ने 1 हितग्राही को निक्षय पोषण आहार और 1 आयुष्मान कार्ड वितरित किया। नगर पंचायत पलारी द्वारा 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड भी प्रदान किए गए।


शिविर के दौरान मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों का परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए। अतिथियों ने नन्हें बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की।


नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में पलारी के सभी 15 वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उपस्थित होकर सुशासन तिहार और जनसमस्या निवारण शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!