Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

अरौद में ‘मन की बात’ की गूंज, ग्रामीणों संग भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

बूथ क्रमांक 63 पर हुआ सामूहिक श्रवण कार्यक्रम; ‘वोकल फॉर लोकल’, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

अरौद में ‘मन की बात’ की गूंज, ग्रामीणों संग भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

बूथ क्रमांक 63 पर हुआ सामूहिक श्रवण कार्यक्रम; ‘वोकल फॉर लोकल’, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

बालोद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का रविवार को ग्राम अरौद के बूथ क्रमांक 63 में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और देशहित से जुड़े संदेशों को लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
‘मन की बात’ ने जोड़ा देश को जनभावनाओं से
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ अब सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सामान्य नागरिकों की प्रतिभा, नवाचार और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय मंच देने वाला प्रभावी जनसंवाद बन चुका है।
प्रदेश भाजपा स्थायी आमंत्रित सदस्य कृष्णकांत पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम ने समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य किया है।
वहीं जिला भाजपा महामंत्री एवं ‘मन की बात’ के जिला प्रभारी राकेश ‘छोटू’ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं आत्मनिर्भर भारत के संदेश को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, छोटे व्यापारियों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है।
बूथ से निकला सेवा और आत्मनिर्भरता का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ को नियमित रूप से सुनकर उसके सकारात्मक संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन और समाज के बीच संवाद को और मजबूत करता है।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष बलराम साहू सहित पुरानिक देशमुख, दुलारी मानकर, रतनलाल, सरपंच ओमप्रकाश, अधीन साहू, गमन लाल साहू, नरसिंह दे, पोषण साहू, कोमल साहू, अधिवक्ता देवचरण यादव, पिंटू देशमुख, युवराज साहू, भावेश देशमुख, गोपी निषाद, योगेश्वर साहू, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!