NEWSलोकल न्यूज़

मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’

सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने शुरू किया अभियान

मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’

सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने शुरू किया अभियान

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर को जनता तक पहुंचाने के साथ ही सेवा कार्यों के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया गया है।

भाजपा जिला बालोद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा है।

अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सेवा भावना को व्यापक रूप देने पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!