NEWSलोकल न्यूज़

बड़गांव में भाजपा शक्ति केंद्र की मासिक बैठक, बूथ मजबूत करने पर जोर

कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर किया मंथन

बड़गांव में भाजपा शक्ति केंद्र की मासिक बैठक, बूथ मजबूत करने पर जोर

कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर किया मंथन

डौंडीलोहारा। भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक जैन भवन बड़गांव में आयोजित हुई। बैठक में बड़गांव, डारागांव, देवरी और पार्री बूथ के अध्यक्ष, सचिव, बीएलए-2 सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम साहू ने केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष विभिन्न विषय रखे। जनपद सदस्य डोमेंद्र राजपूत ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन दिया।
शक्ति केंद्र प्रभारी प्रीतम साहू ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई।
सरपंच सुरेश ठाकुर ने बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय करने तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्णिमा प्रजापति ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!