Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
https://jansamvaadnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifNEWSलोकल न्यूज़

बालोद जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य निरंतर जारी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डॉ. प्रकाश पतंगिवार को किया सम्मानित, दुर्लभ पांडुलिपियों का डिजिटल संरक्षण भी शुरू

बालोद, 25 मई। जिले में “ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण” अभियान के तहत दुर्लभ एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संग्रहण और संरक्षण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज अपने कक्ष में गुरूर विकासखण्ड के ग्राम ठेकवाडीह निवासी डॉ. प्रकाश पतंगिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. प्रकाश पतंगिवार द्वारा वर्षों से दुर्लभ एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों का संग्रहण एवं संरक्षण किया जा रहा है। उनके इस योगदान को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की।
इस अवसर पर संग्रहित सभी पांडुलिपियों की प्रविष्टियों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने हेतु “ज्ञान भारतम्” मोबाइल एप्लीकेशन में भी दर्ज किया गया। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राचीन ज्ञान, संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों को खोजकर उनका संरक्षण एवं डिजिटलीकरण करना है, ताकि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!