Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
लोकल न्यूज़

डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 किलो से अधिक गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

36.31 लाख रुपये का गांजा, 4 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल जब्त; एक नाबालिग भी शामिल, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 किलो से अधिक गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

36.31 लाख रुपये का गांजा, 4 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल जब्त; एक नाबालिग भी शामिल, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

बालोद। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डौण्डीलोहारा पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 72.621 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 लाख 31 हजार 50 रुपये मूल्य का गांजा, चार मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन समेत कुल 40 लाख 52 हजार 50 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 9 जून 2026 को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से मध्यप्रदेश की ओर चार मोटरसाइकिलों में गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम भेड़ी तिराहा, डौण्डीलोहारा-बालोद मार्ग पर नाकेबंदी कर घेराबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एमपी पासिंग की चार संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोका गया। जांच में दो मोटरसाइकिलों पर रखे बड़े प्लास्टिक टबों के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खानों में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान कुल 50 पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका वजन 72.621 किलोग्राम निकला।
पुलिस ने मामले में श्याम गोंड, पवन गोंड, प्रदीप चौहान और संजय कुमावत को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना डौण्डीलोहारा पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल बालोद की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि बताया है तथा ऐसे अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!