Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 173वां जनजागरूकता अभियान, पौधारोपण और स्वच्छता का दिया संदेश

योग दिवस पर नदी-तालाब, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों में चलाया स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण व नशामुक्ति के लिए लोगों को किया जागरूक

  • स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 173वां जनजागरूकता अभियान, पौधारोपण और स्वच्छता का दिया संदेश

योग दिवस पर नदी-तालाब, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों में चलाया स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण व नशामुक्ति के लिए लोगों को किया जागरूक

बालोद/दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ ने अपने सतत जनसेवा अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 173वें सप्ताह का पौधारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई, पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत शिवनाथ नदी घाट स्थित शिव मंदिर (ग्राम महमरा), ग्राम पीपरछेड़ी के मुक्ति धाम, हुडको तालाब भिलाई, शिव पार्वती धाम बालोद, शिव मंदिर महाकाल सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर भिलाई, कपिश्वर धाम भिलाई तथा ग्राम अंजोरा दुर्ग सहित विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने नदी, तालाब और मंदिर परिसरों से प्लास्टिक, झिल्ली, गुटखा पाउच, पानी की बोतलें, जूठे दोने-पत्तल, पूजा सामग्री, शराब की बोतलें सहित अन्य कचरा एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं तथा पूजा सामग्री को जल स्रोतों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखें। अभियान के दौरान “जल है तो बल है”, “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ”, “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ” तथा “नशे का होना आदी, घर-परिवार की है बर्बादी” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने प्रशासन से तालाबों में पूजा सामग्री विसर्जन के लिए अलग कुंड निर्माण कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे जल स्रोत स्वच्छ बने रहेंगे और प्रदूषण में कमी आएगी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल ने कहा कि समिति स्वयं श्रमदान कर समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और नशामुक्ति के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश सचिव आशीष कुमार दिल्लीवार, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल, राजेंद्र कुमार साहू, टीनल हरदेल, नरेंद्र देशमुख, मनीष कुमार, डॉ. हामेश्वर देशमुख, महेंद्र यादव, चितरंजन दुर्गा देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर, डेरहा देशमुख, टिकेंद्र हरदेल, भागीरथी सिन्हा, दाऊलाल बघेल, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, भानु शंकर बेलचंदन सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!