Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
लोकल न्यूज़

3 लाख के कर्ज ने छीनी पुश्तैनी जमीन? किसान का बड़ा आरोप, नमन जैन पर लगाया धोखे से रजिस्ट्री कराने का आरोप

बालोद के किसान ने एसपी और कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, सूदखोरी, धमकी और प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

3 लाख के कर्ज ने छीनी पुश्तैनी जमीन? किसान का बड़ा आरोप, नमन जैन पर लगाया धोखे से रजिस्ट्री कराने का आरोप

बालोद के किसान ने एसपी और कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, सूदखोरी, धमकी और प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

बालोद। जिले के ग्राम सम्बलपुर (नाहँदा) निवासी किसान परदेशीराम साहू ने अर्जुन्दा निवासी नमन जैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसान का आरोप है कि नमन जैन ने विश्वास में लेकर उसकी कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली और अब उसे जमीन से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायत के अनुसार, किसान ने पारिवारिक जरूरतों और उपचार के लिए लगभग 3 लाख रुपये उधार लिए थे। किसान का कहना है कि इसी दौरान नमन जैन ने यह कहकर उसे गुमराह किया कि कृषि भूमि की रजिस्ट्री केवल ऋण की सुरक्षा के लिए औपचारिक प्रक्रिया है और पूरी राशि लौटाने पर जमीन वापस कर दी जाएगी। लेकिन जब उसने मूलधन और ब्याज चुकाने की कोशिश की तो आरोप है कि नमन जैन ने रुपये लेने से इनकार कर दिया और जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए खेत छोड़ने की धमकी दी।
पीड़ित किसान ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी उस पर और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उसका दावा है कि पुलिस की मौजूदगी में उसे खेत से हटाने का प्रयास किया गया तथा कुछ दस्तावेजों पर दबावपूर्वक हस्ताक्षर भी करवाए गए। किसान ने आशंका जताई है कि उसके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कर उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा सकता है।
किसान का कहना है कि उसकी कृषि भूमि ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। यदि उसे जमीन से बेदखल किया गया तो पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ जाएगा। इसलिए उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर नमन जैन सहित दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
साथ ही पीड़ित ने प्रशासन से जिले में सूदखोरी और धोखाधड़ी के जरिए किसानों की जमीन हड़पने जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य किसान के साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
नोट: यह समाचार पीड़ित किसान द्वारा प्रशासन को दी गई लिखित शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या न्यायिक जांच का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है। संबंधित पक्ष नमन जैन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!