Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

18 साल पुराना साथ टूटा! भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जोशी ने प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से दिया इस्तीफा

सम्मान की कमी और संगठन की कार्यशैली से आहत होकर प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र; वर्षों की सेवा के बाद लिया बड़ा फैसला

18 साल पुराना साथ टूटा! भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जोशी ने प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से दिया इस्तीफा

उपेक्षा, सम्मान की कमी और संगठन की कार्यशैली से आहत होकर प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र; वर्षों की सेवा के बाद लिया बड़ा फैसला

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजते हुए लगभग 18 वर्षों की सक्रिय संगठनात्मक यात्रा समाप्त करने की घोषणा की है।
अपने पत्र में राकेश जोशी ने उल्लेख किया है कि वर्ष 2006 से वे भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं और इस दौरान मंडल महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा विधानसभा विस्तारक जैसी अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने नवागढ़ और कांकेर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार के लिए भी कार्य करने का दावा किया है।
त्यागपत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से संगठन में उनकी उपेक्षा की जा रही थी। उनका कहना है कि उनकी शैक्षणिक योग्यता, संगठन के प्रति निष्ठा और वर्षों के अनुभव के बावजूद उन्हें उचित सम्मान और अवसर नहीं मिला। साथ ही उन्होंने कुछ स्थानीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं की कार्यशैली पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
राकेश जोशी ने लिखा कि भाजपा उनके लिए केवल एक राजनीतिकन दल नहीं, बल्कि विचारधारा और जनसेवा का माध्यम रही है। इसके बावजूद लगातार उपेक्षा, संवाद की कमी और सम्मान के अभाव के कारण उन्होंने भारी मन से पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।
उन्होंने अपने त्यागपत्र में प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त किया जाए। साथ ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!