Welcome to जनसंवाद न्यूज़
Click to listen highlighted text!
Welcome to जनसंवाद न्यूज़
मछुआरों के लिए बड़ी राहत: दुर्घटना में मौत पर आश्रित परिवार को मिला 5 लाख रुपए का बीमा
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना बनी संकट की घड़ी में सहारा, डौंडीलोहारा के कोरगुड़ा निवासी स्व. शंकरलाल की पत्नी सुरेखा बाई को डीबीटी के जरिए मिला बीमा भुगतान
बालोद, 31 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को दिए जा रहे निःशुल्क दुर्घटना बीमा का लाभ बालोद जिले के एक परिवार को मिला है। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम कोरगुड़ा निवासी स्व. श्री शंकरलाल की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी एवं नामिनी श्रीमती सुरेखा बाई को 5 लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई है।
मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि स्व. शंकरलाल का प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत निःशुल्क दुर्घटना बीमा किया गया था। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नॉमिनी श्रीमती सुरेखा बाई के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से गो-डिजिट इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 5 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इस आर्थिक सहायता से संकट की घड़ी में परिवार को बड़ी राहत और आर्थिक संबल मिला है।
जानिए, मत्स्य पालकों को क्या मिलता है बीमा का लाभ
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों का निःशुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है। योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए, स्थायी या अस्थायी अपंगता की स्थिति में 2.50 लाख रुपए तथा अस्पताल में भर्ती होने पर 25 हजार रुपए तक की सहायता बीमित व्यक्ति या उसके नामिनी को प्रदान की जाती है।
इस योजना का उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़े परिवारों को दुर्घटना या संकट की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है। बालोद जिले में इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद मत्स्य पालक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!