NEWSलोकल न्यूज़

दल्ली राजहरा में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, वित्तीय सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार

एसपी किरण जी. चौहान ने किया 62वीं शाखा का उद्घाटन, ग्रामीणों, व्यापारियों और स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा सीधा लाभ

दल्ली राजहरा में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा शुरू, वित्तीय सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार

एसपी किरण जी. चौहान ने किया 62वीं शाखा का उद्घाटन, ग्रामीणों, व्यापारियों और स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा सीधा लाभ

दल्ली राजहरा। ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा ने दल्ली राजहरा में अपनी 62वीं शाखा का शुभारंभ किया। 9 सितंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में बालोद पुलिस अधीक्षक किरण जी. चौहान (आईपीएस) ने नई शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया।

समारोह में रायपुर अंचल प्रमुख दिवाकर पी. सिंह, धमतरी क्षेत्रीय प्रबंधक बानाम्बर बेहेरा, उप-क्षेत्रीय प्रबंधक अमित सिंह पटेल सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय व्यापारी, ग्रामीण, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और नागरिक मौजूद रहे।

नई शाखा से दल्ली राजहरा और आसपास के गांवों के लोगों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। बैंक अधिकारियों ने दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रायपुर अंचल प्रमुख दिवाकर पी. सिंह ने कहा कि शाखा शुरू होने से स्थानीय नागरिकों और कारोबारियों की वित्तीय जरूरतें पूरी करने के साथ विभिन्न बैंकिंग एवं सैलरी पैकेज सुविधाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

वहीं, एसपी किरण जी. चौहान ने लोगों से परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खाते खुलवाकर औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बढ़ते वित्तीय एवं साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में अमित सिंह पटेल ने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। दल्ली राजहरा में नई बैंक शाखा की शुरुआत को क्षेत्र में वित्तीय पहुंच और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!