स्वामित्व योजना से किसान गोपाल राम साहू को मिला जमीन का मालिकाना हक
सुशासन तिहार शिविर में मिला अधिकार अभिलेख, अब आवासीय ऋण लेने का रास्ता हुआ आसान

Balod। सुशासन तिहार 2026 के तहत गुरूर विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम छेड़िया निवासी कृषक Gopal Ram Sahu को स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया। अधिकार अभिलेख मिलने से उन्हें अपनी आवासीय भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है।
अधिकार अभिलेख मिलने के बाद किसान गोपाल राम साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे आवासीय ऋण लेकर अपने सपनों का घर बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना निम्न एवं मध्यम वर्गीय किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
किसान गोपाल राम ने केन्द्र सरकार की स्वामित्व योजना और राज्य सरकार के सुशासन तिहार 2026 की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन सीधे गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है तथा आम नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा




