Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद भाजपा में व्यापार प्रकोष्ठ का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 17 मंडलों में नए संयोजक-सह संयोजकों की घोषणा

व्यापारी वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति, नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बालोद भाजपा में व्यापार प्रकोष्ठ का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 17 मंडलों में नए संयोजक-सह संयोजकों की घोषणा

व्यापारी वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति, नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बालोद। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, जिला बालोद ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी 17 मंडलों में व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। जिला भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्तियां व्यापारी वर्ग के साथ संगठन के संपर्क को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं व्यापारी हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई हैं।
यह नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के अनुमोदन तथा भाजपा जिला बालोद के जिला अध्यक्ष देशमुख की अनुशंसा के बाद जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक गोविंद वाधवानी द्वारा घोषित की गईं।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नव नियुक्त मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक संगठन की रीति-नीति, सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करते हुए व्यापारिक वर्ग एवं आमजन के बीच भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। साथ ही संगठन विस्तार, व्यापारी हितों के संरक्षण और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
भाजपा जिला बालोद ने विश्वास जताया है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन के मूल मंत्र “सेवा, संगठन और समर्पण” को आत्मसात करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और व्यापारी समाज के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!