Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप! मरीजों से सीधे पूछा हाल, लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश

डौण्डी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, छात्राओं के मेडिकल प्रमाण पत्र तत्काल बनाने के आदेश, अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप! मरीजों से सीधे पूछा हाल, लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश

डौण्डी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, छात्राओं के मेडिकल प्रमाण पत्र तत्काल बनाने के आदेश, अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

बालोद, 09 जुलाई 2026।
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौण्डी का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे कलेक्टर के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, उपचार कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, भोजन, दवाइयों और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मरीज-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचीं कन्या छात्रावास की छात्राओं से भी कलेक्टर ने आत्मीयता से बातचीत की। छात्राओं की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद खंड चिकित्सा अधिकारी को सभी छात्राओं के चिकित्सा प्रमाण पत्र तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!