बालोद की युवा राजनीति में बड़ा दांव! अमन यादव को मिली अहम जिम्मेदारी, चुनावी रणनीति में निभाएंगे निर्णायक भूमिका
बालोद जिला के सह-प्रभारी बने अमन यादव, बोले— युवा शक्ति को जोड़कर हर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत

बालोद की युवा राजनीति में बड़ा दांव! अमन यादव को मिली अहम जिम्मेदारी, चुनावी रणनीति में निभाएंगे निर्णायक भूमिका
बालोद जिला के सह-प्रभारी बने अमन यादव, बोले— युवा शक्ति को जोड़कर हर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत
बालोद। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश खेल एवं कला सह प्रमुख अमन यादव को भारतीय जनता युवा मोर्चा, बालोद जिला का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को बालोद जिले की युवा राजनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अमन यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे।
अमन यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना, राष्ट्रहित की विचारधारा को मजबूत करना और बालोद जिले में भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी ताकत के साथ संगठनात्मक कार्य करेंगे।
अमन यादव की नियुक्ति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बालोद जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और चुनावी मजबूती मिलेगी।




