NEWSलोकल न्यूज़

1,319वें दिन भी जारी रहा स्वच्छ धरा का अभियान, पाहंदा के आम बगीचे में की सफाई

पिकनिक मनाने वालों से फैल रही गंदगी पर जताई चिंता, ग्रामीण ने सरपंच से सफाई कराने और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग की

1,319वें दिन भी जारी रहा स्वच्छ धरा का अभियान, पाहंदा के आम बगीचे में की सफाई

पिकनिक मनाने वालों से फैल रही गंदगी पर जताई चिंता, ग्रामीण ने सरपंच से सफाई कराने और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग की

छत्तीसगढ़। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा “हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य से लगातार 1,319वें दिन स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत ग्राम पंचायत पाहंदा, तालपुरी बी ब्लॉक के शिव मंदिर परिसर, महादेव घाट रायपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर दुर्गा पंडाल अमलेश्वर, शिव पार्वती धाम बालोद, दुर्गा मंदिर सुरेगांव, शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर-10 भिलाई और कपिलेश्वर मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियां की गईं।

आम बगीचे की गंदगी पर जताई चिंता

ग्राम पाहंदा स्थित देवी स्थल आम बगीचे में स्वच्छता अभियान के दौरान स्थानीय युवा ओमप्रकाश ठाकुर भी टीम के साथ जुड़कर सफाई कार्य में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यहां पिकनिक मनाने आने वाले लोगों के कारण कचरा फैलता है। उन्होंने ग्राम की महिला सरपंच से आम बगीचे की नियमित साफ-सफाई कराने और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया, ताकि स्थल का वातावरण स्वच्छ बना रहे।

कई लोगों ने लिया अभियान में हिस्सा

अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, बालोद से टिकेंद्र हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, पाहंदा से ओमप्रकाश ठाकुर, अकोला से खिलेंद चक्रधारी, भागीरथी सिन्हा, डेरहा देशमुख, रायपुर से शंकर गोटे एवं निर्मला गोटे तथा अमलेश्वर से दीपक यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

समिति ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!