शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का मंत्र
बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर दिया जोर, पीएम सूर्य घर योजना और महिला स्वावलंबन की भी दी जानकारी

शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का मंत्र
बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर दिया जोर, पीएम सूर्य घर योजना और महिला स्वावलंबन की भी दी जानकारी
डौंडीलोहारा। भाजपा मंडल डौंडीलोहारा अंतर्गत शक्ति केंद्र बड़गांव की मासिक बैठक जैन भवन बड़गांव में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में बड़गांव, डारागांव, देवरी एवं पार्री बूथ के अध्यक्ष, सचिव, बीएलए-2 सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य श्री डोमेंद्र राजपूत ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
शक्ति केंद्र प्रभारी श्री प्रीतम साहू ने बूथ अध्यक्षों, सचिवों, बीएलए-2 एवं बूथ कमेटी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि “मेरा बूथ, सबसे मजबूत—बूथ जीता, चुनाव जीता” संगठन की मजबूती का मूल मंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी देते हुए घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही।
सहसंयोजक श्री देवदयाल देशमुख ने संगठन को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और संपर्क बना रहना चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं की जायज मांगों और समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जा सके।
पशु सखी श्रीमती कविता चतुर्वेदी ने पशुपालन, मुर्गी पालन एवं बकरी पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीण परिवारों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की।
वहीं बिहान समूह लेखपाल श्रीमती सुमन गर्ग ने महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी दी। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक महतारी से अपने खेत, बाड़ी अथवा आंगन में पौधा लगाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में बूथ अध्यक्ष श्री सुरेश साहू ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में डोमेंद्र राजपूत, प्रीतम साहू, देवदयाल देशमुख, पूर्णिमा प्रजापति, कविता चतुर्वेदी, सुमन गर्ग, सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




