Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

नशे की पहली कश से पहले संभल जाएं युवा, वरना जिंदगी बन सकती है नशे की गुलाम

ABVP का ‘नशा मुक्त युवा @ विकसित भारत’ अभियान: छात्रावास में शॉर्ट फिल्म और व्याख्यान से युवाओं को दिखाया नशे का भयावह सच, ली नशामुक्ति की शपथ

नशे की पहली कश से पहले संभल जाएं युवा, वरना जिंदगी बन सकती है नशे की गुलाम
ABVP का ‘नशा मुक्त युवा @ विकसित भारत’ अभियान: छात्रावास में शॉर्ट फिल्म और व्याख्यान से युवाओं को दिखाया नशे का भयावह सच, ली नशामुक्ति की शपथ

बालोद, 02 अगस्त 2026। नशा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी नहीं बिगाड़ता, बल्कि धीरे-धीरे पूरे परिवार और समाज को अपनी चपेट में ले लेता है। इसी गंभीर सामाजिक समस्या के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नगर इकाई बालोद द्वारा “नशा मुक्त युवा @ विकसित भारत” अभियान के तहत OBC, ST एवं SC प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, बालोद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशे की शुरुआत अक्सर एक कश, एक घूंट या महज जिज्ञासा से होती है, लेकिन यही छोटी सी शुरुआत कब आदत और फिर जिंदगी की सबसे बड़ी समस्या बन जाती है, इसका एहसास होने तक बहुत देर हो चुकी होती है।
ABVP कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के सामने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती है। स्कूली विद्यार्थियों से लेकर महाविद्यालयीन युवाओं तक कई युवा नशे के जाल में फंस रहे हैं। युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए जरूरी है कि वे स्वयं जागरूक हों और अपने दोस्तों को भी नशे से दूर रखने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
वक्ताओं ने कहा कि देश का युवा यदि नशे से मुक्त होगा, तभी भारत वास्तव में विकसित और सशक्त बनेगा। युवाओं को अपनी ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल, कला, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे को ‘ना’ कहें और अपने जीवन को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएं।
छात्रावास अधीक्षक ने मित्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मित्र ऐसा चुनें, जो उन्हें गलत आदतों से बचाए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि युवा अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर मेहनत करें और अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं मार्गदर्शकों का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ABVP की विभिन्न गतिविधियों और आयामों की जानकारी भी दी गई। SSF, राष्ट्रीय कला मंच, मिशन साहसी और खेलो भारत जैसी गतिविधियों से जुड़कर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की ABVP सदस्यता भी कराई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली। इसके बाद छात्रावास परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “छात्र शक्ति–राष्ट्र शक्ति” जैसे नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में ABVP की प्रांत सहमंत्री मनीषा राणा, जिला संयोजक दीपेश साहू, नगर मंत्री शान सोनी सहित ABVP के कार्यकर्ता एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।
जनसंवाद की अपील
नशे को रोकना केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, आज संकल्प लें—खुद भी नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के युवाओं को भी नशे की गिरफ्त में जाने से बचाएंगे। क्योंकि नशामुक्त युवा ही मजबूत समाज और विकसित भारत की असली ताकत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!