Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘सन्नाटा’ का शोर बंद!

दुर्ग जेल से छूटते ही फिर वाहन चोरी में सक्रिय हुआ शातिर चोर, CCTV और साइबर सेल ने दबोचा; 3 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

बालोद पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘सन्नाटा’ का शोर बंद!

दुर्ग जेल से छूटते ही फिर वाहन चोरी में सक्रिय हुआ शातिर चोर, CCTV और साइबर सेल ने दबोचा; 3 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

बालोद। मोटरसायकल चोरी के मामलों में बालोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला दोपहिया वाहन चोर उमेश यादव उर्फ ‘सन्नाटा’ (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 मोटरसायकल और 1 एक्टिवा समेत कुल 3 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
🔥 जेल से बाहर आते ही फिर शुरू किया चोरी का खेल
पुलिस के अनुसार आरोपी 20 अगस्त 2026 को दुर्ग जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद 23-24 अगस्त की दरम्यानी रात अर्जुन्दा से मोटरसायकल चोरी की। अगले ही दिन बालोद जिला न्यायालय के पास से दूसरी मोटरसायकल उड़ाई और फिर कुरूद क्षेत्र से एक्टिवा चोरी कर अर्जुन्दा स्थित अपने ससुराल की ओर निकल पड़ा।
🎥 CCTV ने खोली पहचान, साइबर सेल ने पकड़ा
लगातार हो रही वाहन चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की और चोरी के वाहनों सहित उसे धर दबोचा।
🏍️ एक आरोपी, तीन चोरी के वाहन
आरोपी की निशानदेही पर 2 मोटरसायकल एवं 1 एक्टिवा बरामद कर जप्त की गई। इनमें अर्जुन्दा एवं बालोद से चोरी की गई मोटरसायकलें भी शामिल हैं।
⚖️ पहले से दर्ज हैं 8 आपराधिक प्रकरण
उमेश यादव उर्फ सन्नाटा के खिलाफ दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद एवं अन्य थानों में चोरी के 8 पूर्व आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।
👮‍♂️ इनकी रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में सायबर सेल बालोद, थाना अर्जुन्दा एवं थाना गुण्डरदेही की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बालोद पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया—अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की निगाहों से बचना आसान नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!