Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

दिल्ली में क्षेत्रीय विकास की पैरवी: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने केंद्रीय नेताओं से की अहम मुलाकात

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और जनजातीय क्षेत्रों के विकास सहित जनहित के मुद्दे उठाए; केंद्र-राज्य के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर हुई चर्चा

  • दिल्ली में क्षेत्रीय विकास की पैरवी: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने केंद्रीय नेताओं से की अहम मुलाकात

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और जनजातीय क्षेत्रों के विकास सहित जनहित के मुद्दे उठाए; केंद्र-राज्य के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर हुई चर्चा

बालोद/नई दिल्ली। कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दिल्ली प्रवास के दौरान देश के कई वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं एवं मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव तथा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर छत्तीसगढ़, बस्तर संभाग और गुण्डरदेही क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
मुलाकात के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनजातीय क्षेत्रों के विकास तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और आम जनता की अपेक्षाओं से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
केंद्रीय नेताओं एवं मंत्रियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान हुई ये महत्वपूर्ण मुलाकातें क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में गुण्डरदेही, बालोद, बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। दोनों नेताओं ने सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, सहयोग एवं सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!