Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

बालोद पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 58 पौवा शराब, बाइक और मोबाइल समेत तस्कर गिरफ्तार

मुखबिर की सटीक सूचना पर करहीभदर-पर्रेगुड़ा मार्ग पर घेराबंदी, 35 हजार से अधिक का माल जब्त; नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज

बालोद पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 58 पौवा शराब, बाइक और मोबाइल समेत तस्कर गिरफ्तार

मुखबिर की सटीक सूचना पर करहीभदर-पर्रेगुड़ा मार्ग पर घेराबंदी, 35 हजार से अधिक का माल जब्त; नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज

बालोद। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बालोद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में देशी शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में 58 पौवा और 2 अद्धी देशी प्लेन शराब, परिवहन में प्रयुक्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, एक मोबाइल सहित 35,460 रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में जिलेभर में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम करहीभदर से पर्रेगुड़ा-भोलापठार की ओर मोटरसाइकिल से अवैध शराब ले जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संजय नेताम (41 वर्ष), निवासी ग्राम नर्रा, थाना एवं जिला बालोद को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 58 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब एवं 2 अद्धी शोले देशी प्लेन शराब, कुल 11.190 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 4,960 रुपये आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 24 R 5646), जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये, तथा एक नोकिया मोबाइल भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि गौकरण भंडारी, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक संजय सोनी एवं आरक्षक नागेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बालोद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!