Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

जनता की अदालत में कलेक्टर ने , हर फरियादी की सुनी बात… अधिकारियों को मिला सख्त संदेश

किसान से लेकर गरीब परिवारों तक की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, जनदर्शन में उमड़ी भीड़।

जनता की अदालत में कलेक्टर ने , हर फरियादी की सुनी बात… अधिकारियों को मिला सख्त संदेश

किसान से लेकर गरीब परिवारों तक की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, जनदर्शन में उमड़ी भीड़।

बालोद, 20 जुलाई 2026।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। जिले के विभिन्न गांवों से अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे लोगों की बात कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आत्मीयता और गंभीरता से सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी तारण कुमार ने किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर की लक्ष्मी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम नवागांव के खेमलाल ने श्रम कार्ड बनाने, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी की शकुंतला ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, ग्राम हड़गहन के कोमल ने ऋण पुस्तिका में सुधार कराने तथा ग्राम अंगारी के सरपंच ने मुक्तिधाम में सोलर लाइट लगाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं की पूरी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनदर्शन के दौरान अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी और मौके पर दिए गए निर्देशों से कई आवेदकों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद जगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!