Welcome to जनसंवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जनसंवाद न्यूज़
NEWSलोकल न्यूज़

जन्मदिन पर कलेक्टर ने चुनी खुशियां बांटने की राह, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

केक और औपचारिकताओं से दूर, बुजुर्गों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन; फल व दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट कर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जाना उनका हाल

जन्मदिन पर कलेक्टर ने चुनी खुशियां बांटने की राह, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

केक और औपचारिकताओं से दूर, बुजुर्गों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन; फल व दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट कर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जाना उनका हाल

बालोद, 02 सितंबर 2026।
अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए अक्सर लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इस दिन को सेवा, संवेदना और आत्मीयता के नाम कर दिया। अपने जन्मदिन पर वे आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचीं और वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद लिया।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को ताजे फल एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की। उन्होंने बुजुर्गों से एक-एक कर आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, खान-पान, दिनचर्या और आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर ने वृद्धाश्रम प्रबंधन को निर्देशित किया कि बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक भोजन और आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी देखभाल, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों का नैतिक दायित्व है।
“आपका आशीर्वाद ही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार”
कलेक्टर को अपने बीच पाकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। आत्मीय मुलाकात और दुलार से भावुक हुए बुजुर्गों ने कलेक्टर को दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा का यह सादगीपूर्ण जन्मदिन समारोह प्रशासनिक दायित्व से आगे बढ़कर मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार की मिसाल बन गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वृद्धाश्रम का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!