NEWSलोकल न्यूज़

राजहरा माइंस ने जीता सृजन स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नर्राटोला को फाइनल में हराकर बनी विजेता, आठ टीमों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा

राजहरा माइंस ने जीता सृजन स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नर्राटोला को फाइनल में हराकर बनी विजेता, आठ टीमों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा

दल्ली राजहरा। सृजन स्पोर्ट्स क्लब हॉस्पिटल सेक्टर द्वारा आयोजित अंडर-15 नाइन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नर्राटोला और राजहरा माइंस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजहरा माइंस की टीम ने नर्राटोला को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को ₹7,001 तथा उपविजेता टीम को ₹3,501 का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों को अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में रतिराम कोसमा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, शिबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रामेश्वर साहू एवं वार्ड पार्षद सुमरीत उर्वसा उपस्थित रहे।
मैच में रेफरी की भूमिका विल्सन देवराज, नागेंद्र पप्पू, उदय और सतीश जॉन ने निभाई। टूर्नामेंट के आयोजन में प्रशांत निषाद, कासिम कुरैशी, टिकम, चिन्ना और श्रीनिवास का योगदान रहा।
समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!