NEWSलोकल न्यूज़

तीज के रंग में रंगेगा देवांगन समाज, 20 सितंबर को सिवनी में सजेगा भव्य मिलन समारोह

मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना से होगा शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़ और श्रृंगार प्रतियोगिता में दिखेगा उत्साह

तीज के रंग में रंगेगा देवांगन समाज, 20 सितंबर को सिवनी में सजेगा भव्य मिलन समारोह

मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना से होगा शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़ और श्रृंगार प्रतियोगिता में दिखेगा उत्साह

बालोद। तीज पर्व की उमंग, उल्लास और सामाजिक एकजुटता को लेकर महिला प्रकोष्ठ जिला देवांगन समाज बालोद के तत्वावधान में 20 सितंबर, रविवार को ग्राम सिवनी स्थित मां परमेश्वरी जिला सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिलेभर से समाज की माताओं-बहनों एवं सामाजिक बंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं आरती से होगी। इसके बाद दिनभर महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्साकशी, मटका फोड़ और श्रृंगार प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियां समारोह में उत्साह और आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समारोह में नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं जिला देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ बालोद की अध्यक्ष श्रीमती केशर देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
महिलाओं की सहभागिता से मजबूत होगा सामाजिक जुड़ाव
तीज मिलन समारोह के माध्यम से समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को साझा करने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर महिला प्रकोष्ठ द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों ने जिले के सभी स्वजातीय माताओं-बहनों एवं सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे आभार प्रदर्शन के साथ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!